भाजपा से निराश युवा प्रदेश में चाहता है केजरीवाल की नीति - प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह


लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय विराम खंड गोमती नगर पहुंचे तमाम युवा जुबेर अली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी को पार्टी में शामिल कराया।


प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से समाज का हर तबका और वर्ग परेशान है। वैसे तो भाजपा सुशासन और रामराज्य का दावा करती है लेकिन इसके राज में किसान,नौजवान,बेरोजगार, व्यापारी, कारोबारी सब के सब परेशान हैं। दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा दिनोंदिन रोजगार छीनने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने युवाओं को उज्जवल भविष्य के सपने दिखाए थे, लेकिन यह सपना टूट गया। अब युवा भाजपा की नीतियों और नीतियों से निराश है और दिल्ली के केजरीवाल सरकार के क्रियाकलाप से प्रभावित है। प्रदेश का युवा यहां भी केजरीवाल सरकार की जनहितैषी नीति चाहता है,जिसके लिए वह एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा हो रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा की युवा विरोधी नीतियों के चलते तमाम युवाओं ने जुबेर अली  के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ ही बेरोजगारों,किसानों, व्यापारियों समेंत समाज के सभी वर्गों के हक और हुकूक के लिए अनवरत संघर्ष करते रहेगी।


पार्टी में शामिल होने के बाद निशातगंज  निवासी जुबेर अली ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार ने  समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया। युवा और बेरोजगार ही नहीं समाज का हर वर्ग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है।भाजपा की नीतियों से परेशान और दिल्ली सरकार की नीतियों  से प्रभावित होकर हम युवाओं ने आम आदमी पार्टी के साथ चलने और संघर्ष करने का निर्णय लिया है।


इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में से प्रमुख रूप से  राहुल ,शहजादे, शक्ति कुमार, जावेद, संजय, रजी अहमद,दिलशाद, फैयाज ,सुल्तान मिर्जा, नईम,सिकंदर, अनुज यादव,मयंक, विशाल, शोएब खान समेत अन्य मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का अभिनंदन व स्वागत किया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें