कल से मनाया जायेगा ‘‘वन्य प्राणि सप्ताह’’

लखनऊ। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह (01 से 07 अक्टूबर तक) ‘‘वन्य प्राणि सप्ताह’’ मनाया जायेगा। इस अवसर पर जनसामान्य का सहयोग प्राप्त करते हुए उन्हें वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।


यह जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव सुनील पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि वन्य प्राणि वनों तथा हमारे जीवन की महत्पूर्ण कड़ी हैं। वन्य प्राणि सप्ताह के द्वारा वन्य प्राणियों के परिवेश को सुरक्षित रखने तथा इनके संरक्षण हेतु जनता को जाकरूक करने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान विशेष तौर से बच्चों को वन्य जीवों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवधि में नवाब वाजिद अलीशाह प्राणि उद्यान एवं कानपुर चिड़िया घर में कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए बच्चें को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें