महिलाओं के लिए अब सुरक्षित नही रहा उत्तर प्रदेश - विनोद प्रजापति

लखनऊ। इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी (आईएनए पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने मनीषा हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार को चेताया है कि यदि मनीषा को न्याय नही मिला तो आईएनए पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने मनीषा के साथ हुई दरिंदगी की खबर सुनी वे तभी से दुःखी एवं विचलित है। 


विनोद प्रजापति ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सूबे मे अपराध रोकने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार फेल हो गयी है। बढ़ते रेप के मामलों से यूपी की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। बढ़ते अपराध को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब उत्तर प्रदेश लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित नही है। 


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई बड़ा एक्शन नही लिया तो आईएनए पार्टी की विंग सुभाष सेवा दल पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें