सीबीआई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला , ढ़ांचा विध्वंस मामले के सभी आरोपी बरी


लखनऊ। सीबीआई कोर्ट ने ढ़ांचा विध्वंस मामले में आज ऐतिहासिक फैसला सुनाया। ढ़ांचा विध्वंस मामले के सभी आरोपी बरी किए गए , जज एस के यादव ने कहा आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं। अपने फैसले के 2300 पन्नो में जज ने छोटी से छोटी चीजों का जिक्र किया।


अयोध्या मामले मे सभी लालकृष्ण आडवाणी सहित 32 आरोपी बरी किये गए। न्यायालय ने माना यह घटना अचानक हुई। कोई पूर्व सुनियोजित साज़िश नही थी। 28 साल बाद आया ऐतिहासिक फ़ैसला। 


 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते के अनुरूप सत्य की जीत हुई है, उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यह फैसला स्पष्ट करता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश के पूज्य संतों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को बदनाम करने की नीयत से से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इस षड्यंत्र के लिए जिम्मेदार देश की जनता से माफी मांगे।


इकबाल अंसारी, बाबरी मस्जिद के पक्षकार ने भी फैसले का स्वागत किया कहा कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया है ये अच्छी बात है, हम इसका सम्मान करते हैं। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें