03 दो पहिया के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) श्रीमती शालिनी के कुशल निर्देशन में तथा राजेश श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) व प्राची सिंह सहायक पुलिस आयुक्त महानगर लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में ऋषि देव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना विकासनगर लखनऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना विकासनगर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 268/20, धारा 41/411/413/414 भादवि से संबंधित शातिर वाहन चोर कमल किशोर तिवारी उर्फ बब्लू पुत्र रामकिशोर नि- ग्राम दऊ थाना असरोहा जिला उन्नाव हाल का पता ग्राम रामगढ़ा कठवारा थाना बक्शी का तालाब लखनऊ उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाकिल और एक अदद स्कूटी भी बरामद की गई।


इसके अलावा अभियुक्त पर और भी कई धाराओं में कार्यवाही की जा चुकी है। जिसमें मु०अ०सं० 100/2012, धारा 364A/201 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ, मु०अ०सं० 187/17, धारा 379 भादवि थाना चौक लखनऊ (स्कूटी प्लेजर UP32FA6568), मु०अ०सं० 20/2017, धारा 379 भादवि थाना हसनगंज लखनऊ (पैशन प्रो), धाराएं भी सम्मिलित है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें