03 शातिर जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजित पांडेय द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरीद अहमद प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा धोखधड़ी के 03 शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया गया है।


अनुष्का सिंह पत्नी दुष्यन्त सिंह नि० ए99 दयाल रेजीडेंसी निकट बीबीडी यूनिवर्सिटी थाना चिनहट लखनऊ ने सूचना  दी की उसके एचडीएफसी बैंक खाते से अभियुक्तगण प्रवीण सेन, सूफियान सिद्दीकी व विकास कुमार अग्रवाल द्वारा धोखधड़ी करते हुए चेक के माध्यम से 25000/- रुपए निकाल लिए है।


उपरोक्त सूचना पर स्थानीय थाना द्वारा मु०अ०सं० 307/20 धारा 406/419/420 भादवि पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त नामित अभियुक्त विकास कुमार अग्रवाल व प्रकाश में आए अभियुक्तगण रोहित सिंह एवं सत्यम सिंह उर्फ राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 25000 रुपये बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई हैं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें