1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस उप आयुक्त (पूर्वी) के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सदरुद्दीन खाँ मय हमराह का0 सचिन सिहं व का0 कुलदीप सिहं के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। सूचना प्राप्त हुई कि सरपोर्टगंज से रश्मिखंड की तरफ एक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है लेकिन पुलिस टीम के निकट पहुंचते ही अभियुक्त ने भागने का असफल प्रयास किया परन्तु पुलिस द्वारा दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया।  


पकडे गये व्यक्ति का नाम मो0 निहाल पुत्र अफजल हुसैन नि0-584क/117 बंगला बाजार मस्जिद के पीछे थाना आशियाना, लखनऊ और उम्र करीब 39 वर्ष बताया। अभियुक्त के पास से थैले में 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसके लिए अभियुक्त पर मु0अ0प्त0-536/2020 धारा 8/20 NDPS ACT के तहत कार्यवाही भी सुनिश्चित की गयी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें