1 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस उपआयुक्त (पूर्वी) के मार्गदर्शन, प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण में उ०नि० वेदपाल प्रेमी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, कि सूचना प्राप्त हुई कि कोई व्यक्ति गांजा बेचने के लिए पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ है।इस सूचना पर जब पुलिस टीम वहाँ पहुँची तो अभियुक्त पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा कि एका एक दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया।


पकड़े गए अभियुक्त का नाम रवि यादव पुत्र विन्देश्वरी यादव नि०-554ख/814 विशेश्वर नगर आलमबाग थाना कृष्णानगर, लखनऊ और उम्र करीब 31 वर्ष है।अभियुक्त पर मु०अ०सं० 531/2020 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना आशियाना लखनऊ के तहत कार्यवाही की गयी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें