आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कल जाएगा हाथरस


लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हाथरस कांड के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करेगा।


प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कर्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हाथरस की घटना के बाद से ही आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुखर है। सीबीआई जांच की मांग के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राजधानी से लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन किया। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखा। 


उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिल कर संवेदना व्यक्त करने जाएगा ।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें