बलात्कारियो को संरक्षण देने वाली योगी सरकार न्याय की मांग पर चलवाती है लाठी:- नीलम यादव

 



 


लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद में हुए दलित बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या के खिलाफ शुक्रवार को लखनऊ कलेक्ट्रेट पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। दलित बेटी के साथ हुई रेप और हत्या की घटना पर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने की बर्बरता। प्रदेश की महिला विंग की अध्यक्षा नीलम यादव के नेतृत्व में लखनऊ कलेक्ट्रेट पर हो रहा था प्रदर्शन। प्रदेश महिला अध्य्क्ष नीलम यादव के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और प्रदेश में लगतार घटित हो रही दिल दहला देने वाली घटनाओ पर लगाम लगाने की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता को गंभीर चोटे भी आयी। महिला प्रदेश अध्य्क्ष सहित तमाम नेताओ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।


आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि भाजपा के योगीराज में पूरे प्रदेश में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रही। आए दिन प्रदेश में बच्चियों की हत्या हो रही है और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है। योगी सरकार की पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने, बलात्कारियों को गिरफ्तार करने के बजाए घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों पर ही लाठियां बरसाती है, उनके साथ अभद्रता करती है और गिरफ्तार कर लेती है। बाराबंकी की दलित बिटिया के साथ हुए गैंगरेप और निर्मम तथा जघन्य हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया इतना ही नहीं बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाली योगी सरकार की पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जीप में लाठियों से पीटा। महिला कार्यकर्ताओं को नहीं बख्शा, महिला कार्यकर्ताओं को भद्दी-भद्दी गालियां दी और गला दबाकर जान से मार डालने की धमकी दी।


महिला विंग अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्या योगी राज में महिलाओं की सुरक्षा की मांग करना अपराध है? बच्चियों के साथ हो रहे सामूहिक दुष्कर्म और जघन्य हत्या का विरोध करना अपराध है? प्रदेश की जनता को अब ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत न करे, इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार और उनका पुलिस और प्रशासनिक तंत्र लाठियां बरसाता है और गिरफ्तार करता है। महिलाओं की सुरक्षा की मांग करने पर डराया और धमकाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता योगी सरकार की तानाशाही से झुकने वाला नहीं है। योगी सरकार और उनकी पुलिस लाठी के बल पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज को नहीं रोक सकती। प्रदेश सचिव रुचि यादव ने कहा की बेटी बचाओ का नारा दे कर सत्ता हासिल करने वाले आज बेटी भी नहीं बचा पा रहे उल्टा वह उन बलात्कारियो और दुराचारियो के साथ खड़े दिखते है. 


इसके पूर्व कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'महिला सुरक्षा दे ना सके जो, वह सरकार निकम्मी है', 'जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है,' 'महिला विरोधी यह सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी', 'योगी सरकार, हाय हाय' आदि नारे लगाए।


प्रदर्शन और गिरफ्तारी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान लतीफ, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव, महिला विंग की लखनऊ जिला अध्य्क्ष सुभाषनी मिश्रा, इरम रिज़वी, अफ़रोज़ आलम,पंकज यादव, ललित वाल्मीकि, रविन्द्र मणि वर्मा, जसमीत कौर, कृपानिधान, राजीव पांडेय,सोनी चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें