भाजपा सरकार का न तो महापुरूषों के प्रति सम्मान है और न ही विकास कार्यों में रूचि: अखिलेश यादव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकासकार्य पूरे किए जाएंगे। जो छुट्टियां भाजपा सरकार ने रद्द कर दी हैं उन्हें पुनःयथावत रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का तो महापुरूषों के प्रति सम्मान भाव है और नहीं विकासकार्यों में रूचि है। भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं तोड़ने की राजनीति पर काम करते हैं। प्रदेशकी सत्ता में किसी तरह वे तो गए किन्तु जनहित की एक भी योजना वे लागू नहीं कर सके। प्रगति के लिए सड़क, बिजली, पानी का महत्व भी भाजपाई नहीं समझते हैं। सन् 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताबलिया जाएगा।


अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय में घाटमपुर कानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भेंट की और समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए महाराजपुर विधानसभा कानपुर अंतर्गत गांधीग्राम की पार्शद विजयलक्ष्मी यादव, पूर्व पार्षद मनोज यादव, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, महासचिव फलमण्डी समिति लवकुश पासवान तथाकानपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।


अखिलेश यादव ने ब्राह्मण समाज, बाल्मीकि समाज तथा व्यापारी समाज के लोगों का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी को ताकत, समर्थन तथा सहयोग देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा आगामीविधानसभा चुनावों में भाजपा को सशक्त चुनौती देने की स्थिति में सिर्फ समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी ने जो वादे किए उन्हें निभाया है और अगली सरकार बनने पर वह सभी समाज की भलाई और बेहतरी के लिए काम करेगी। कोविड-19 का प्रकोप अभी भी जारी है। भाजपा सरकार की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से अस्पतालों में अव्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की जांच और उससे संक्रमित तथा मृत लोगों के आंकड़ों में भी हेराफेरी हो रही है। बड़े जोर शोर से 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा हुई थी। उससे किनकी मदद हुई? भाजपा की गलत नीतियों के चलते प्रदेश पिछड़ता गया है। इस सरकार के समय एक यूनिट बिजली का उत्पादन तक नहीं हुआ। सड़के गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई, यद्यपि तारीखें कई बार घोषित हुई। भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को धोखा दिया है।


ब्राह्मण समाज के जिन लोगों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर निष्ठा जताई वे पार्टी में भी शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने वालों ने अखिलेश यादव को भरोसा दिलाया कि वे सन् 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समाजवादी सरकार ही प्रदेश का विकास करेगी। उन्होंने कहा पिछली समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। प्रदेश की जनता अखिलेश के काम को आज भी याद करती हैं और वही आशा के केन्द्र में है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें