चार शातिर चोर को महानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ के आदेश पर जनपद लखनऊ में चलाया जा रहे घटनाओं के अनावरण के क्रम में महानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। महानगर पुलिस एवं डीसीपी नॉर्थ की क्राइम टीम ने लोगो की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने वाले रात के अंधेरे में बन्द घरों को निशाना बनाने वाले चार शातिर चोर को दबोचा। चोरो के कब्जे से पुलिस को भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।


प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के नेतृत्व में डीसीपी नार्थ क्राइम टीम के उपनिरीक्षक मंगल  ,मु० आ० विद्यासागर ( पहलवान ) मु० आ० धवन सिंह आरक्षी रमाशंकर चौधरी, आरक्षी राहुल गिरी, आरक्षी आजम खान व आरक्षी सुधीर सिंह टीम को मिली कामयाबी।


अभियुक्तों पर निम्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गयी है जिनमें मु०अ०सं०- 417/2020 धारा 401 भादवि थाना महानगर कमिश्नरेट जनपद लखनऊ, मु०अ०सं०- 418/20 धारा 411 भादवि थाना महानगर लखनऊ, मु०अ०सं०- 379/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना महानगर लखनऊ, मु०अ०सं०- 360/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना महानगर लखनऊ, मु०अ०सं०- 365/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना महानगर लखनऊ, मु०अ०सं०- 380/20 धारा 380/411 भादवि थाना महानगर लखनऊ,धाराएँ प्रमुख रूप से शामिल हैं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें