गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा 5000 रूपये का इनामिंयां गैंगस्टर गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस उप आयुक्त(पूर्वी) चारू निगम एवं अपर पुलिस उप आयुक्त(पूर्वी) जोन अमित कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के इनामिया (5000/- रूपये) का वांछित अभियुक्त कुल्लू उर्फ़ अरुण यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।


यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित कल्लू उर्फ़ अरुण यादव पुत्र रामलखन नि0 छोटा भरवारा थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ से मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया जिस पर मु0अ0सं0 151/2020 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया है और अभियुक्त पर 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु एक संगठित गिरोह बनाकर लोगो के साथ मारपीट,गाली गलौज करना तथा धोखाधडी करके जमीनों पर अवैध कब्जा करने व विक्रय करने का अपराध कारित किया है, जिसके लिए अभियुक्त पर अन्य कई धाराओं पर भी कार्यवाही की गयी है जिनमे मु0अ0सं0 151/2020 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना गोमतीनगर विस्तार कमिश्नरेट लखनऊ,  मु0अ0सं0 419/2013 धारा 447/427/511/506 भादवि थाना चिनहट लखनऊ, मु0अ0सं0 333/2014 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना चिनहट लखनऊ, मु0अ0सं0 70/2020 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना गोमतीनगर विस्तार कमिश्नरेट लखनऊ और मु0अ0सं0 489/2010 धारा 427/323/504/506 भादवि थाना चिनहट लखनऊ प्रमुख रूप से कारित है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें