
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी)रईस अख्तर के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी)सुरेशचन्द्र रावत व सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज डॉ0 अर्चना सिंह के कुशल मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
लल्लू नि0 हलीमाबाद से मिली सूचना के आधार पर प्रार्थी के लड़क्रे गुड्रडू मौर्या ने अपने मकान को फारूक अली पुत्र स्व0 नन्हे निवासी मरखा पुर मजरा फरीदपुर थाना गोसाईगंज जिला लखनऊ को 5 लाख में विक्रय कर दिया था जिसने मात्र बीस हजार प्रार्थी के लड़क्रे को दिया था तया 1 लाख 50 हजार का चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गयी। प्रार्थी का लड़का पैसे मांगता रहा लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिये और उससे झगड़ा करने लगे साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगे। जिससे दुखी होकर प्रार्थी के लड़के आत्महत्या कर लिया।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मेराज अली पुत्र फारूक अली निवासी मरखापुर थाना गोसाईगंज लखनऊ, उम्र करीब 28 वर्ष है को गिरफ्तार करने के साथ उस पर मु0अ0सं0 511/20 धार 306/504/506/406 IPC के तहत कार्यवाही भी की।