कोविड-19 संक्रमण के केसों में विगत 26 दिनों से लगातार आ रही है कमी - अमित मोहन प्रसाद


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण के केसों में विगत 26 दिनों से लगातार कमी आ रही है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,51,367 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,21,92,619 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3033 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,662 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,97,570 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 89.92 प्रतिशत है। प्रदेश में 38,038 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। 17 सितम्बर को 68,000 से अधिक एक्टिव इन्फेक्शन के मामले थे जिसमें वर्तमान में 30,000 से ज्यादा की कमी आयी है। इस प्रकार वर्तमान में एक्टिव मामलों में 44 प्रतिशत से अधिक की कमी आयी है। होम आइसोलेशन में 17,162 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,43,951 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,26,789 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है।


श्री प्र्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,38,720 क्षेत्रों में 4,16,013 टीम दिवस के माध्यम से 2,69,22,819 घरों के 13,29,36,369 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कल 05-05 के 3972 पूल लगाये गये जिनमें 316 में पाॅजीटिविटी पायी गयी, जबकि 10-10 के 732 पूल लगाये गये जिनमें 31 में पाॅजीटिविटी पायी गयी। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें