महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग का कार्य  पूर्ण क्षमता के अनुरूप किया जाए। उन्होंने जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ में विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रशासन से निरन्तर सम्पर्क  रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाए।


मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी आयी है, जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कोविड-19 के सम्बन्ध में लापरवाही न बरते जाने के लिए लोगों को निरन्तर जागरूक किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रति पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कोविड-19 के प्रति सतत् जागरूकता के लिए रेडियो, टी0वी0, समाचार पत्र सहित विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 तथा यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 प्रोटोकाॅल और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन हर हाल में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास तथा नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन का एक विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान एन्टीलार्वा तथा चूने इत्यादि का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की दृष्टि से एक अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों को पूरी क्षमता और सक्रियता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए एस0एम0एस0 के माध्यम से एलर्ट किए जाने निर्देश दिए।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें