मिशन शक्ति के तहत महापौर ने कूड़ा उठाने वाले पिंक रिक्शा वाहनों को रवाना किया


लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया मिशन शक्ति कार्ययोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 50 जरूरतमंद महिलाओं का चयन करके कूड़ा उठाने वाले पिंक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस योजना के अंतर्गत जोन-8 के विद्यावती वार्ड के लगभग 5600 घरों से यह महिलाएं रिक्षाव वाहनों से  डोर-टू-डोर कूड़ा उठाकर डंपिंग पॉइंट पर ले जाकर निस्तारण करेंगी।


इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हमारा नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त करने हेतु हर मुमकिन प्रयास कर रहा है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पहले यह सब कार्य केवल पुरुषो तक ही सीमित हुआ करते थे पर आज हमारी महिलाएं रिक्शा चलाने से लेकर गाड़ियां तक चला रही है। ये हम सब महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें