मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जारी एक सन्देश में कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके अनन्त रूप हैं लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती है। माँ भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती है।


योगी ने दुर्गा पूजा में किसी भी प्रकार की अनहोनी और घटना से बचने के लिए पुलिस से जनता की सुरक्षा व्यवस्था और प्रदेश में शान्ति का माहौल बनाये रखने का भी आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में जनता से कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन करने की भी अपील की।


 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें