पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का हाथरस की बेटी के इंसाफ के लिए प्रार्थना सभा


लखनऊ।हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष कर रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में दलित बिटिया के इंसाफ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रदेश के लगभग हर जिले में दलित बेटी के इन्साफ के लिए हुयी प्रार्थना सभा।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज महानगर कांग्रेस कमेटी ने शहर के हुसैनाबाद बाद स्थित वाल्मीकि मंदिर में हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए प्रार्थना सभा हुयी। प्रार्थना सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ और विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह भी शामिल हुए।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रार्थना सभा में कहा कि हाथरस की बेटी के इन्साफ के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि हाथरस की बिटिया के साथ हुए गैंगरेप और मृत्यु के बाद शव न दिये जाने की घटना हमें बर्बर युग की याद दिलाता है। उन्होंने आगे कहा कि एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाय खुद अन्याय कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज जहाॅं वे आजादी से रह सके और एक गरिमामयी जीवन जी सकें के लिए कंाग्रेस पार्टी हमेशा संघर्षरत रहेगी।


इसी क्रम में आज लखनऊ के अलावा इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, जालौन, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, सहारनपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में पिछले दिनों गैंगरेप में मारी गयी बच्चियों के लिए प्रार्थना-सभा आयोजित की गयी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें