राहुल और प्रियंका गांधी नहीं पहुँच पाए हाथरस , कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज


हाथरस गैंगरेप और हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर रोका। दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ थी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है।  बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया । पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को भी गिरफ्तार किया और बाद में फिर रिहा कर दिल्ली वापस भेजा गया । इससे पहले भारी भीड़ के चलते नोएडा डीएनडी पर फोर्स राहुल और प्रियंका गांधी को रोकने में कामयाब नहीं हो पाया था। लिहाजा गौतम बुध नगर पुलिस ने रणनीति में बदलाव किया राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे दिया गया था।


बता दे कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जा रहे थे। दोनों नेताओं को रोकने के लिए गौतम बुध नगर पुलिस ने डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें