षष्ठी पूजा के साथ पाँच दिवसीय कार्यक्रम का प्रारम्भ


सीतापुर। सीतापुर शहर के आँख अस्पताल परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनीन दुर्गोत्सवो में गुरुवार को षष्ठी पूजा के साथ पाँच दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया। पुरोहित गोपाल मुखर्जी द्वारा प्रात काल कलश स्थापित कर मंत्रोउच्चारण शंख घंटा की मधुर ध्वनि के साथ षष्ठी पूजा सम्पन्न कराया।



पूजा के दौरान कोविड नियमो का विशेष ध्यान रखा गया। पूजा के उपरांत बंगाली समुदाय की महिलाओ ने पुष्पांजलि अर्पित की। षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा के प्रारंभ से मां दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है।



सायंकाल की बेला में वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ समुदाय की महिलाओ की उलोक ध्वनि के मध्य पंडाल में माँ दुर्गा का आमंत्रण कर प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गयी। तत्पश्चात देवी की प्रतिमा को धनुष बाण चक्र अदि अस्त्र धारण कराये गए।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें