सूर्यकली विश्वकर्मा पुन: लोकशक्ति अभियान की जिला अध्यक्ष मनोनीत , जिला कार्यकारिणी में शामिल अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी हुई घोषणा


लखनऊ / रायबरेली :  लोकशक्ति अभियान ' एक स्वैच्छिक संगठन ' की आवश्यक वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई . इसमें रायबरेली , अमेठी , प्रतापगढ़ सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य में संगठन के कार्यो की समीक्षा की गई . लोकसभा चुनाव में 36 रायबरेली संसदीय क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी रहे व लोकशक्ति अभियान के अध्यक्ष नैमिष प्रताप सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता रहे पत्रकार शिवशंकर मिश्रा ने रायबरेली में संगठन के कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला. रायबरेली जनपद में संगठन के वर्तमान स्वरूप पर और इसे ज्यादा सक्रिय बनाने के लिए भी चर्चा हुई . इसी क्रम में रायबरेली जनपद में संगठन को चाक - चौबंद बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी में कुछ जरूरी बदलाव किया गया. 


लोकशक्ति अभियान ' एक स्वैच्छिक संगठन ' की वर्चुअल बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत यादव ने यह प्रस्ताव रखा कि सूर्यकली विश्वकर्मा की सक्रियता को देखते हुए उनको रायबरेली जिला का अध्यक्ष बने रहने दिया जाय , जिस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैमिष प्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुग्गन कुशवाहा ने सहमति जतायी. इसके अलावा ननकऊ पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , रामेश्वर यादव को प्रमुख जिला महासचिव , बजरंगी लोधी - नितीश कुमार सिंह को जिला महासचिव तथा राजेन्द्र प्रसाद , मनोज गौतम , आशीष सोनकर उर्फ निशु , रावेन्द्र कुमार को जिला सचिव के पद पर राष्ट्रीय / प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया गया है .  



चित्र :  सूर्यकली विश्वकर्मा : जिला अध्यक्ष , लोकशक्ति अभियान ,रायबरेली


इस वर्चुअल बैठक में लोकशक्ति अभियान के अध्यक्ष नैमिष प्रताप सिंह ने रायबरेली जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन को कमजोर समझकर पदाधिकारियों को दबाने - धमकाने के बारे में सोचने का भी प्रयास न करें . लोकशक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों और जनता का शोषण - उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा. जिला प्रशासन को लूट - भ्रष्टाचार बंद करना चाहिए और नागरिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिये. उन्होंने पुलिस विभाग को विशेष रूप से सतर्क किया कि अपराधियों - भ्रष्टाचारियों की बी टीम बनने के बजाय अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्बहन करें .रायबरेली पुलिस अवैध निर्माण - जमीन कब्जा करने के आरोपितों के साथ मिलकर गैर कानूनी कृत्यों को छोड़ दे अन्यथा नौकरी भी जायेगी और सार्वजनिक अपमान अलग से होगा. प्रदेश अध्यक्ष सुग्गन कुशवाहा ने आशा व्यक्त किया कि जिला अध्यक्ष - सूर्यकली विश्वकर्मा व प्रमुख जिला महासचिव : रामेश्वर यादव , पत्रकार शिवशंकर मिश्रा का सहयोग लेकर रायबरेली जनपद के हर गांव - कस्बे में लोकशक्ति अभियान ' एक स्वैच्छिक संगठन ' को पहुँचायेंगे और इसे बेहद सशक्त बनायेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा दु:खी , पीड़ित , असहाय लोगों की मदद हो सकें.   


* नैमिष प्रताप सिंह : पूर्व स्वतंत्र प्रत्याशी 36 रायबरेली संसदीय क्षेत्र से जितेन्द्र झा की हुई बातचीत पर आधारित यह खास खबर


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें