वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी किए जाने हेतु दृढसंकल्पित , उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय वर्ष 2022 तक दो गुनी करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का कृषि कुंभ.2018 का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआए जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय कृषि सम्मेलनए कृषि एवं संबंधित विभागों की तकनीकी प्रदर्शनीए सजीव प्रदर्शन तथा फसल अवशेष एवं 14 विभिन्न तकनीकी आयामों पर आधारित सेमिनार आयोजित किये गये। इस काम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग एक लाख कृषिए वैज्ञानिकए विशेषज्ञों भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के अधिकारियोंए विदेशी राजनयिकोए विधायकों सांसदों सहित भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगणों द्वारा सहभागिता की गयी। इस अवसर पर जापान और इजराइल ने सहयोगी देशों के रूप में प्रतिभाग किया। 


कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कृषकों की आय दोगुना करने के क्रम में विभाग द्वारा किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी से प्रशिक्षित करने हेतु रबी 2017.18 में एक अनूठी किसान पाठशाला यद मिलियन फार्मर्स स्कूलद्ध का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया। 


इसी प्रकार वर्ष 2019.20 में किसान पाठशालाओ का दो सत्रों में 04 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खरीफ 2019 में 11ण्38 लाख तथा रबी 2019.20 में 11ण्34 लाख कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रकार अद्यतन कुल 76 हजार गांवों में 5 सत्रों में कुल 53.65 लाख कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषकों की आय दोगुना करने हेतु कृषि एवं मनरेगा कनर्वेजन्स के अंतर्गत प्रदेश के 04 सम्भागों में राज्य स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। किसान पाठशाला के आयोजन में स्थानीय सांसदगणए 78 विधायकगण तथा 30 ब्लाक प्रमुख एवं 752 ग्राम प्रधानए इस प्रकर लगभग 1475 जन.प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें