विनीत खंड 6,गोमतीनगर,जोन 4,राजीवगान्धी वार्ड 1 ,लखनऊ की छोटी- छोटी समस्याओं का निवारण अधर में


लखनऊ। विनीत खंड 6 कालोनी एक पॉश कालोनी के रूप में जानी जाती है,इस कालोनी में अधिकतर लोग उच्च पदों पर आसीन हैं।परन्तु कुछ वर्षों से इस कालोनी की छोटी - छोटी समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है।उपरोक्त दृश्य विनीत खंड 6 /379 के बगल में सड़क क्रॉस करने वाली नाली की है,जहां पानी भरा हुआ है,नाली के पानी से दुर्गंध भी आ रही है,मछरों का प्रकोप बहुत है।ये नाली लगभग 4 सालों से टूटी है।विनीत खंड 6 आर. डब्ल्यू. ए. के अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम में किया गया,नगर निगम के अवर अभियंता भी देखकर गए।पर बार- बार सिर्फ आश्वाशन ही मिलता है,टूटी हुई नालियाँ नहीं बन पाई।इस तरह से कॉलोनी में कई नालियाँ टूटी हुई हैं।किसी भी आंतरिक नाली को कॉलोनी के बाहर नालियों से भी जोड़ा नहीं गया है,इससे बरसात के दिनों में जलभराव होता रहता है।इस कारण मच्छरों का प्रकोप भी बहुत अधिक है।इस समय विनीत खंड 6 में कई लोग डेंगू और कोरोना से संक्रमित हैं।विनीत खंड 6 के रेसीडेंट्स, इस कॉलोनी के अन्य विकास कार्य करने में नगर निगम के उपेक्षित रवैये से परेशान हैं।नगर निगम गोमतीनगर  जोन 4 के अधिकारीगण वर्तमान सरकार के स्वच्छता और स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग कैसे करेंगे?


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें