लखनऊ और संभल के बाईपास एवं फ्लाईओवर के चालू कार्यो हेतु रू० 8 करोड़ 72 लाख 91हजार रुपए की धनराशि अवमुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ शहर में तुलसीदास मार्ग  पर हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी से पूर्व तक दो लेन फ्लाई ओवर  के निर्माण तथा जनपद संभल में संभल तहसील मुख्यालय की शहरी आबादी  हेतु बाईपास के निर्माण  के चालू कार्यो हेतु रू०8 करोड़ 72 लाख 91 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है ।इसमें इसमें लखनऊ के  कार्य हेतु रू० 5 करोड़ 72 लाख 91 हजार तथा संभल के कार्य  हेतु 3 करोड़ की धनराशि सम्मिलित है ।लखनऊ मे फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृत लागत रू० 64 करोड़ 46 लाख 87 हजार है तथा संभल के बाईपास निर्माण की स्वीकृत लागतरू० 69 करोड़ 31 लाख है ,जिसमें लखनऊ के इस कार्य हेतु अब तक रू०55 करोड़ 51 लाख 61 हजार तथा संभल के बाईपास के कार्य हेतु अब तक रु० 56 करोड़ 84 लाख 45 हजार की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है।   इस सम्बन्ध  मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग -11 द्वारा जारी कर दिया गया है।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यों की विशिष्टियो,  मानको व गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाए तथा  आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्रातिशीघ्र  सुनिश्चित किया जाए।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें