उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान , मांगी आख्या

लखनऊ। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम के निर्देशानुसार प्रदेश में महिला उत्पीड़न की गम्भीर घटनाओं पर रोकथाम और पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलायें जाने के उद्देश्य से विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों/विभिन्न इलेक्ट्रानिक मीडि़या के चैनलों में प्रकाशित/प्रसारित घटनाओं का स्वतः संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक/पुलिस आयुक्त को पत्र भेजते हुए कृत कार्यवाही की आख्या मांगी गयी।


जनपद कानपुर नगर के ’’ दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या दंपती ने खाया कलेजा’’ विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


जनपद बुलन्दशहर के ’’दुष्कर्म पीडि़ता ने की आत्महत्या’’ विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


जनपद मथुरा के ’’सिपाही ने बेटी के साथ की दुष्कर्म की कोशिश’’ विषयक प्रकाशित घटनाओं का संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


जनपद गोण्डा के ’’छेड़खानी से आहत युवती ने दी जान, एक गिरफ्तार’’ विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक गोण्डा को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


जनपद गोरखपुर के ’’सात साल की मासूम से दुष्कर्म’’ विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


जनपद फतेहपुर के ’’दो सगी बहनों की आंखें फोड़कर हत्या’’ विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


जनपद लखनऊ के ’’महिला व परिवारीजनों को पीटा, कपड़े फाडे़’’ विषयक प्रकाशित घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर को पत्र प्रेषित कर तत्काल आख्या मंगायी गयी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें