भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण गिरा हुआ है जनता का मनोबल- अखिलेश यादव

लखनऊ। सैफई में किसानों के बीच दो दिन होली मनाने के बाद अखिलेश यादव जब लखनऊ आए तो सैकड़ो कार्यकर्ता, नगर के संभ्रान्त नागरिक, राजनेता उनसे मिलने पहुंचे। विभिन्न जनपदों से भी बड़ी तादाद में लोग उनसे मिलने आए थे। इनमें सभी धर्मो को मानने वाले लोग भी थे। अखिलेश यादव ने सभी को होली की बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि मंहगाई की मार से इस बार होली पर्व किसी तरह संपन्न हो तो गया लेकिन भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा हुआ है। लोगों में हताशा है और जिंदगी दूभर हो गई है। इस पर भी भाजपा का तुर्रा यह है कि राज्य की जनता के इससे अच्छे दिन कभी नही आ सकते। यादव ने कहा कि भाजपा के कारण राज्य गुंडा, माफियाओं और अपराधियों की गिरफ्त में है। महिलाएं-बच्चियां अपमानित हो रही हैं। लोगो का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना भाजपा का एजेंडा है।

समाज में नफरत फैलाना और जातियों के बीच दूरी पैदा करना भारतीय जनता पार्टी की रणनीति और राजनीति दोनों है। भारतीय समाज में भाईचारा की मजबूती कायम रखने में भाजपा अड़चने पैदा करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानो की हालत दयनीय है। नौजवान बेकारी के शिकार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस मौके पर बड़ी तादाद में एकत्र कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना देखना चाहती है।

अभी से सपा की सरकार बनाने की तैयारी के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने में एकजुट होने का उन्होने संकल्प लिया। उनका कहना था कि भाजपा के कुराज से सपा ही मुक्ति दिला सकती है। भाजपा राज में नोटबंदी, जीएसटी से रोजी-रोजगार खत्म हो गया। जनाक्रोश चरम पर है। लाकडाउन में सरकार की संवेदनहीनता से कितने ही श्रमिकों की मौत हो गयी। आज किसान आंदोलन में भी ढाई सौ से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। भाजपा को इससे कोई नाता रिश्ता नहीं है। भाजपा के झूठे वादो पर अब जनता भरोसा नहीं करेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें