अपार्टमेण्टों में बिना मास्क घूमने वालों का किया गया चालान



 लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त पियुष मुर्डिया तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण की कोविड प्रभारी श्रीमती ऋतु सुहास द्वारा आज संयुक्त रूप से गोमतीनगर विस्तार योजना में निर्मित रिवेरिया, गंगा व कावेरी अपार्टमेण्ट तथा फीनिक्स प्लासियो माॅल का निरीक्षण किया गया। उपरोक्त स्थानों के पश्चात् अंसल सुशान्त गोल्फ सिटी का भी निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा अपार्टमेण्टों में कोरोना प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही अपार्टमेण्ट में बिना मास्क पहने व्यक्तियों का चालान किया गया। उन्होंने सभी को सचेत किया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहना जाये। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पब्लिक एडेªस सिस्टम लगाने की व्यवस्था भी की जाये। निरीक्षण के समय तहसीलदार राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें