पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ने किया नैमिष का भ्रमण

लखनऊ। 12.04.2021 को लक्ष्मी सिंह पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा नैमिषारण्य क्षेत्र में चक्रतीर्थ एवं ललिता देवी मन्दिर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आगामी नवरात्रि मेले हेतु कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं निर्देश दिये गये कि सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

भीड़ को नियंत्रित करने हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सभी प्रवेश द्वारों पर कोविड हेल्प-डेस्क की स्थापना करते हुए आने वाले सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाए। सभी दर्शनार्थियों का हाथ सैनेटाइज कराने के पश्चात एक बार में मन्दिर के अन्दर सिर्फ पाँच व्यक्तियों के प्रवेश को ही अनुमति दी जाए। सभी लोगों को मास्क लगाने हेतु पीए सिस्टम के माध्यम से निरन्तर प्रेरित किया जाए।

सभी धर्मगुरूओं से इस सम्बन्ध में वार्ता कर तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। इस दौरान सोमवती अमावस्या में आए दर्शनार्थियों से महोदया द्वारा मास्क लगाने की अपील भी की गयी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन.पी. सिंह, उपजिलाधिकारी मिश्रिख गिरीश कुमार झा व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख महेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें