भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही कैबिनेट मंत्री ने लगवाई वैक्सीन
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण देश के साथ प्रदेश में एक बार फिर से से रौद्र रूप धारण कर रहा है। इसी बीच लखनऊ के साथ प्रदेश के जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का काम गति पकड़ चुका है।
भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में जाकर स्वदेशी वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप भी कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध इस अभियान से जुड़ें और सभी लोग इस वैक्सीन रूपी सुरक्षा कवच को जरूर लगवाएं।
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक, मुख्य सचिव आरके तिवारी तथा अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने पत्नी के साथ कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली। मुख्य सचिव के साथ उनकी पत्नी अर्चना तिवारी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने में न कोई दर्द हुआ है, बिल्कुल सामान्य अनुभव है। कहीं कोई कठिनाई नहीं है।