राजनाथ सिंह ने अन्य स्थानों पर भी फ्लाईओवर निर्माण के लिये गडकरी से किया अनुरोध


लखनऊ। कुछ माह पूर्व लखनऊ के लधानी ग्रुप द्वारा साउथ कोरिया की एडिसन मोटर्स नाम की एलेक्ट्रिकल निर्माता कम्पनी के साथ मेमोरेन्डम हस्ताक्षरित किया गया है। इससे लखनऊ में यह इकाई स्थापित की जायेगी। इस अवसर पर मैं माननीय गडकरी से कुछ अन्य स्थानों पर भी फ्लाईओवर निर्माण के लिये अनुरोध करना चाहता हूं जिससे की वहां पर भारी जाम की स्थिति से निजात पाया जा सके। जिनमे से कुछ प्रमुख है-

1. इंजीनियरिंग कालेज और टेढ़ी पुलिया चैराहे के बीच में इंजीनियरिंग कालेज चैराहे पर एक 60 मी0 स्पान का फ्लाईओवर स्वीकृत किया जाय।

2. खुर्रम नगर से इंदिरा नगर सेक्टर-25 तक जो फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ है उससे कुकरैल 6 लेन फ्लाईओवर को जोडने के लिये ‘‘क्लवर लीफ’’ बनाने की अतिरिक्त स्वीकृति दी जाय।

3. मुंशी पुलिया चैराहे पर जाम की समस्या समाप्त करने हेतु फ्लाईओवर और उपरिगामी मार्ग से पालीटेक्निक फ्लाईओवर को जोड़ने के कार्य की स्वीकृति दी जाय।

4. राष्ट्रीय राजमार्ग 24ए और राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 27 के जंक्शन पर स्थित पालीटेक्निक फ्लाईओवर को इंदिरा नगर की ओर उपरिगामी मार्ग से जोड़ा जाय।

5. राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 27 स्थित मटियारी फ्लाईओवर को उपरिगामी मार्गों द्वारा शहीद पथ से जोड़ने की स्वीकृति दी जाय।

6. शारदा नहर के दोनों ओर निर्मित 6 लेन मार्ग जो आउटर रिंग रोड का हिस्सा है को उपरिगामी मार्ग के माध्यम से ‘‘गोसाईगंज-मोहनलालगंज-बनी’’ जाने वाले स्टेट हाईवे सं0 136 से जोड़ने की स्वीकृति दी जाय।

7. लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 731 और अवध हास्पिटल से आईआईएम तिराहा जाने वाले मार्ग के इन्टर सेक्शन के ऊपर एक फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान की जाय।

8. इस अवसर पर मेरा मा0 मुख्यमंत्री जी से भी अनुरोध है कि समता मूलक चैराहे की ज्यामेट्री और भारी वाहन संख्या देखते हुए एक फ्लाईओवर निर्मित करने की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी जाय।

9. कानपुर रोड से बारा बिरवा चैराहे से दुबग्गा की ओर मुड़ने वाले मार्ग पर निरन्तर जाम से मुक्ति हेतु एक फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान की जाय।

10. श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिये अयोध्या में चैरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाय और आवश्यक नवीनीकरण के कार्य कराये जायें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें