आटो चोरी कर नम्बर पलेट के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त आटो सहित गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा आटो नम्बर के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त मो0 इरफान को आटो सहित गांधी सेतु पुल के नीचे विपिन खण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तारी करने में सफलता मिली।

चेकिंग के दौरान अम्बेडकर पार्क की तरफ से एक आटो व्हीलर आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रूकने का इशारा किया गया तो उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस फोर्स की मदद से उक्त वाहन को रोककर कागजात माँगे जाने पर टाल मटोल करने लगा तथा आटो पर अंकित वाहन संख्या UP32 EN6293 टाटा इण्डिगो का होना पाया गया। जिस पर अभियुक्त से पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि वह आटो नम्बरों की चोरी कर उसका नम्बर प्लेट बदलकर आटो को चलाता है तथा उचित मूल्य मिलने पर बेच भी देता है। बरामद आटो की चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर से चोरी गये आटो वाहन की चलाश की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें