प्रियंका गांधी के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ से एक आक्सीजन टैंकर पहुंचा लखनऊ- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के संकट काल में उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर बिगड़े हालात को देखते हुए राजधानी लखनऊ में आक्सीजन की भारी कमी के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने एक टैंकर ऑक्सीजन की व्यवस्था कराकर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ को सीधे भेजा है। आक्सीजन टैंकर आज प्रातः लखनऊ पहुंच गया है।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है, उसको मानव जीवन की रक्षा से कोई लेना देना नही है। संकट काल मे कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की पहल से यहां यथासम्भव मदद के लिये कांग्रेसजन पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। आक्सीजन की बेहद कमी के चलते हो रही दुःखद मौतों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव ने आक्सीजन टैंकर राजधानी के लिए मंगवाया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी में पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। जिला, शहर एवं वार्ड, ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ता अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद में लगे हुए हैं।
 
  
अजय कुमार लल्लू ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। यहां की जरूरतों के हिसाब से वह ऑक्सीजन व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये लगातार काम कर रही हैं। गांधी स्वयं भी संपर्क करके ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रही हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिये हर सम्भव प्रयास कर संकट के समय प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें