गुरुद्वारा नाका हिण्डोला में मनाया गया हरियावल समागम (हरियाली दिवस)


लखनऊ। दिन शनिवार को अनन्तशील वेल्फेयर फाउन्डेशन की अध्यक्ष डा0 नरिन्दर कौर ने अपने पिता स्व0 स0 गुरबख्श सिंह बख्शी की याद में फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प, फेस मास्क एवं अमरूद के पौधों को प्रसाद के रूप में वितरण का आयोजन हरियावल समागम (हरियाली दिवस) के रुप में गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला, लखनऊ में किया गया।
 
 
शाम के दीवान में रहिरास साहिब के पाठ के उपरान्त रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने अपनी मधुरवाणी में:-
                                   सतिगुर की सेवा सफलु है जे को करे चितु लाइि।।
                            शबद कीर्तन गायन कर आई साध संगत को निहाल किया।
 

 
सिमरन साधना परिवार के बच्चों हरमिन्दर सिंह यश, जसमीत कौर, दिवानशी दुआ, गुरकीरत कौर, आदिति महरोत्रा, जसरीत कौर, लवप्रीत कौर, सिमरन कौर ने 
 
                         तुधु पावै ता नाम जपावहि सुख तेरा दित्ता लहिअै।।
                शबद कीर्तन एवं नाम सिमरन द्वारा समूह संगत को निहाल किया।
 
 
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु महराज ने भी गुरुबाणी में पर्यावरण के संरक्षण पर जोर दिया है गुरु नानक देव जी फरमान करते हैं कि धरती हमारी माता है, प्राण देने वाली वायु गुरु समान है तथा जल हमारा जीवन है हमें अपनी धरती, जल और पर्यावरण की रक्षा करनी है। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिह मीत ने किया।
 
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्ता भाटिया महापौर लखनऊ ने संगत को सम्बोधन करते हुए कहा कि पर्यावरण से प्रेरित होकर अपने घरों में पौधे लगाए, जब हमारे नगर में हमारे आस पास हरियाली होगी तभी हम स्वच्छ हवा में सांस ले पाएंगे और स्वस्थ रहेंगें, हमारे जीवन का आधार ही हरा भरा वातावरण और स्वच्छ जलवायु है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें