उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षकों को मिली पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जहाॅ एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे हैं वही पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को भी समय से पदोन्नतियाॅ प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) को पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर कोटे के अन्तर्गत प्रोन्नति प्रदान की गयी है।  
         
 अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रोन्नति कोटे में अवधारित 35 रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) को पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह प्रोन्नतियां साधारण वेतनमान (15,600-39,100, ग्रेड-पे रू0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-10, रु0 56,100-1,77,500) में की गयी।

पुलिस उपाधीक्षक(लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों के नाम क्रमशः दिनेश कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार, कृष्णानन्द वर्मा, प्यारे लाला, शिव कुमार पाल, अवधेश कुमार, संजय कुमार वर्मा, महेन्द्र कुमार पन्त, अरविन्द कुमार त्यागी, मु0सईद खाॅ, संजय कुमार अग्रवाल,प्रदीप कुमार गुप्ता, लाल प्रताप सिंह, शिवज्ञान सिंह, संतोष दयाल, मेराज बेगम, संजय कुमार गुप्ता, राम लखन यादव, नागेन्द्र कुमार गुप्ता, विजय शंकर त्रिपाठी, पारसनाथ पाण्डेय, मो0 राशिद खान, अम्बरीश कुमार दीक्षित, बृजेश कुमार गुप्ता, सुरेश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश चन्द्र, मो0 इश्तियाक, तेज बहादुर सिंह, सैयद सरदार इबने हसन रिजवी, हृदय शंकर उपाध्याय, संजीव कुमार सक्सेना, अनिल कुमार मिश्र, शरद कुमार जैन व संजीव सक्सेना है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें