619 पेटी बियर(बाजार मूल्य लगभग 20,00,000 रू0/-)के साथ 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब व अवैध शस्त्र की विक्रि पर लगाम लगाने के लिए अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त रईस अख्तर के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज अखिलेश सिंह के निकट निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह थाना जानकीपुरम के कुशल नेतृत्व में थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा 05 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
 
ये अभियुक्त संयुक्त रुप से मिलकर लाकडाउन में सरकार के आदेश निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ज्यादा दामो पर शराब/बियर की विक्री करते थे। जिनके विरुद्ध मु0अ0सं0-0138/2021 धारा 188/269/270 IPC व 60 आवकारी अधिनियम थाना जानकीपुरम, लखनऊ पर पंजीकृत किया गया है। मुखबिर ख़ास की सूचना के आधार पर शराब व बियर की अवैध रूप से विक्री करते हुए 05 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जो अवैध रुप से कोविड-19 महामारी में सरकार के आदेशो-निर्देशो का उल्लंघन कर आमजनमानस को ज्यादा रेट में उक्त मकान से विक्री करते थे, जिनके कब्जे से लगभग 619 पेटी बियर जिसका बाजार मूल्य बीस लाख रू0 है व एक अदद वाहन सं0- UP32 GH 5995 (होण्डा सिटी) बरामद हुई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें