पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को बुरी तरह नकारा - अजय कुमार लल्लू

 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में उसने जिस तरह से धांधली की है वैसा कभी नही हुआ यह ऐतिहासिक सच है कि सत्तारूढ़ भाजपा धांधली के बाद भी अपने निर्लज्ज दावे पर खड़ी होने का दिखावा कर रही है, अपना जमीनी आधार खो चुकी भाजपा ने सत्ता के बल पर पंचायत चुनाव में लगभग सभी जनपदों में धांधली कर अपने समर्थित उम्मीदवारों को अनेकों सीट पर  जिला पंचायत सदस्य की विजय का प्रमाणपत्र दिलवा दिया,जिसके बाद धांधली की पोल खुलने पर जनआक्रोश का भी जगह जगह भाजपा को सामना करना पड़ा और जनदबाव में अनेक स्थानों पर उसे अपनी धांधली पर पर्दा डालने के लिये परिणाम को अधिकारियों के माध्यम से बदलने को मजबूर होना पड़ा उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के जिला पंचायत वार्ड संख्या 45,60 व 61 में जिस तरह पहले जबरन अपने समर्थित  उम्मीदवार के पक्ष में परिणाम घोषित कराया उसकी प्रतिक्रिया भी जनता ने अपना आक्रोश व्यक्त कर दी और भाजपा को जनदबाव में विजेता उम्मीदवारों के पक्ष में परिणाम घोषित करने के लिये मजबूर होना पड़ा,यह  भाजपा की धांधली साबित करने के लिये पर्याप्त है यही नही एटा में सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटों में भारी पराजय का सामना करने के बाद वह अपने दल के विधायकों को आगे कर धरना प्रदर्शन कर अपनी झूठी इज्जत बचाने का व परिणाम बदलने के लिये अधिकारियों पर असम्भव प्रयास करती नजर आरही है।

श्री लल्लू ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने व जनादेश को अपमानित करने के लिये भाजपा षड्यंत्र रचकर अपनी विजय का झूठा दावा कर रही है जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जाने के बाद उसका जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का उसका दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है,उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर भाजपा द्वारा किया गया धांधली का खेल पकड़ में आ गया है,किसानो के साथ दुर्व्यवहार,नौजवानों व बेरोजगारों के साथ उसके अन्याय ने उसको भारी पराजय को विवश किया है लेकिन भाजपा पूरी निर्लज्जता के साथ अपनी जीत के जितने दावे कर रही है वह सब जमीन की सच्चाई से बहुत दूर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 4 वर्ष से अधिक के सत्ताकाल में भाजपा के सत्ता संचालन से नाराज किसानों,मजदूरों,नौजवानों बेरोजगारों ने उसकी नकारात्मक राजनीति की हवा निकाल दी है जिसे लोकतंत्र में शिरोधार्य करने के बजाय वह अधिकारियों कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अपने विरुद्ध आये  परिणाम  को जिस तरह बदलने के लिये खेल करने का प्रयास किया जनता ने उसका जबर्दस्त प्रतिकार किया है,उन्होंने कहा कि सत्ता के सहारे की गयी धांधली का एक और जवाब भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी। 

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह सत्ता के बल पर अपने हारने वाले उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण दिलवाने का पाप किया है,हर स्तर पर धांधली करने के साथ अपने सांसदों,विधायको को मतगणना केंद्रों पर परिणामो को प्रभावित कराने को लगाया था उसका भी खुलासा हुआ है,यह लोकतंत्र व पंचायतराज की मूल भावना के साथ भाजपा ने माफ न किया जाने वाला अपराध किया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें