चुनाव परिणाम घोषित होते ही बढ़ने लगे पेट्रोल - डीजल के दाम



नई दिल्ली : पिछले काफी समय तक स्थिर रहने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक बार फिर बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई। पांच राज्यों के विधानसभा और यूपी के पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। एक तरफ कोरोना महामारी से चौपट पड़े उद्योग धंधे और रोजी रोजगार के साधन दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई से आमजनता की स्थिति बदहाल हो गई है।

ताजा आंकड़ों की बात करें तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे/लीटर और डीजल की कीमतों में 30 पैसे/लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें चुनाव परिणामों के बाद यह दूसरी बार है जब पेट्रोलियम के दाम बढ़े हैं। 2 को पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में संपन्न हुए विधान सभा चुनावों का परिणाम घोषित हुआ। उसके बाद आज 6 मई यानी 4 दिनों के अंदर दूसरी बार डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो गई।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें