देवेश कुमार तिवारी को मुख्य अभियंता बरेली का व योगेश कुमार को मुख्य अभियंता मुरादाबाद का सौंपा गया अस्थाई प्रभार


लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन (लोक निर्माण विभाग ) द्वारा देवेश कुमार तिवारी अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग बरेली वृत को मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र का अस्थाई प्रभार व योगेश कुमार मुख्य अभियंता अलीगढ़ क्षेत्र एवं अधीक्षण अभियंता आगरा का अतिरिक्त प्रभार को मुख्य अभियंता मुरादाबाद क्षेत्र का अस्थाई प्रभार सौंपा गया है। 

इसके अलावा अशोक कुमार मुख्य अभियंता( सम्बद्ध प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग मुख्यालय) एवं अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई वृत्त गोरखपुर का (अतिरिक्त प्रभार) को मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग प्रयागराज का   अस्थाई प्रभार सौंपा गया है इस संबंध में आवश्यक आदेश, सचिव उ०प्र०शासन, लोक निर्माण विभाग ,जे०बी० सिंह द्वारा जारी किए कर दिये गये हैं। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कार्यों के साथ-साथ, जो अन्य पदों के प्रभार दिए गए हैं ,उनका भी पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें