यूपी के सभी जिलों में CSR फंड से लगेंगे आक्सीजन जेनरेशन प्लांट

लखनऊ। यूपी के सभी 75 जिलों में CSR फंड के माध्यम से लगाए जाएंगे आक्सीजन जेनरेशन प्लांट। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में मौजूद CHC अस्पताल पर भी आक्सीजन जेनरेशन प्लांटलगाए जाने की व्यवस्था की जायेगी। आक्सीजन जेनरेशन प्लांट को लगाने के लिए, आबकारी और गन्ना विभाग से जुड़ी कंपनियां और चीनी मिलों से CSR फंड मिलना सुनिश्चित होगा। 35 से 50 बेड पर आक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता वाला प्लांट लगेगा।
 
पहले चरण में 6 प्लांट लगाए जाएंगे जिसे ताइवान, साउथ कोरिया से इम्पोर्ट किया जाएगा। आक्सीजन जेनरेशन प्लांट की CHC लेवल के अस्पतालों पर भी आक्सीजन की उपलब्धता होगी। इसके अलावा चीनी मिलों में भी आक्सीजन जेनरेशन को लेकर तैयारिया चल रही है। ऐसे चीनी मिलों का चयन होगा जहां बड़े पैमाने पर आक्सीजन जेनरेशन पर काम होना संभव हो सकेगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें