345 मार्गों के चालू कार्य के लिए 02अरब 41करोड़ 57लाख 38हजार की धनराशि का किया गया आवंटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से प्रदेश विभिन्न  जिलों के 345 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू० 02अरब 41करोड़ 57 लाख 38हजार की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं  कि कार्यों को निर्धारित एवं अनुमोदित मानकों में  विशिष्टियो के अनुरूप संपादित कराया जाए ताकि उच्चगुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें