04 मार्गों हेतु रू0 08 करोड़ 73 लाख 69 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की गयी प्रदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 04 मार्गों हेतु रू0 08 करोड़ 73 लाख 69 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुये, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु रू0 04 करोड़ 36 लाख 84 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
 
इन 04 कार्यों में जनपद उरई में उरई कोटरा मार्ग के किमी0 21(500), 22 व 23.800 तक चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई 2.30 किमी0), मऊ बड़ागांव काझांखुर्द खानपुर मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य (लम्बाई 2.40 किमी0) तथा जनपद गोरखपुर में पिपराईच बरगदही मार्ग से सिरसिया गाॅव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 0.75 किमी0), भटहट से मंगलपुर रोड पर ग्राम सभा चिलबिला से पिपरी सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य (लम्बाई 1.25 किमी0) सम्मिलित है। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है।
 
आवंटित धनराशि के व्यय हेतु वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों, स्थायी आदेशों तथा राज्य सड़क निधि नियमावली में किये गये प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये किया जाय तथा प्रत्येक दशा में आवंटित धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2022 तक करते हुये, कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को निश्चित रूप से उपलब्ध करा दिया जाय। केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें