योगी सरकार का बड़ा आदेश, रोजाना दो घंटे लोगों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसुनवाई के जरिए लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए अब उन्होंने सभी अधिकारियों को सुबह 10:00 से 12:00 तक कार्यालय में बैठने का आदेश जारी किया है। इस दौरान अफसर जनता की समस्या सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए सभी अधिकारी, विशेष तौर पर फील्ड में तैनात अधिकारी सुबह 10:00 से 12:00 तक संबंधित कार्यालय में बैठेंगे। उन्होंने कहा है कि जन सुनवाई के लिए अधिकारियों के बैठने की स्थिति का वरिष्ठ स्तर जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त मण्डलायुक्त, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, पुलिस महानिदेशक, समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त जिलाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का कड़ाई से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

प्रदेश सरकार ने उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 2 सहायक श्रम आयुक्त को नियुक्ति प्रदान कर दी है। इस सम्बंध में श्रम विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। विभाग के आदेश में कृष्ण कान्त यादव तथा मयंक सिंह को सहायक श्रमायुक्त के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। साथ ही दोनों अधिकारियों की उक्त पद पर तैनाती करते हुए कृष्ण कान्त यादव को गोरखपुर का सहायक श्रमायुक्त बनाया गया है। मयंक सिंह को बाराबंकी जनपद का सहायक श्रमायुक्त बनाया गया है। सहायक श्रमायुक्त के पद पर नवनियुक्त अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने सम्बंधी प्रमाण पत्र शासन को अतिशीघ्र उपलब्ध कराएंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें