लालटेन यात्रा निकालेगी प्रियंका गांधी


नई दिल्ली | यूपी में बिजली बिल बढ़ाए जाने के ख़िलाफ़ प्रियंका गांधी ने लालटेन यात्रा निकालने का फैसला किया है | कांग्रेस राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है | पिछले कुछ दिनों से प्रियंका यूपी के नेताओं को दिल्ली बुला कर बैठक कर रही हैं|  ऐसी ही मीटिंग के दौरान ये बात सामने आई कि बिजली को लेकर कुछ किया जाए| नेताओं ने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी से जनता परेशान है| इसके बाद प्रियंका गांधी ने चार दिनों के विरोध कार्यक्रम का एलान कर दिया | 


विरोध प्रदर्शन के पहले दिन कांग्रेस यूपी में लालटेन यात्रा निकालेगी| राज्य के सभी शहरों के बाज़ार और चौक चौराहों से ये यात्रा निकाली जाएगी| पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से लालटेन का इंतज़ाम करने को कहा गया है| शाम 7 बजे लालटेन जला कर कांग्रेस के कार्यकर्ता योगी सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरेंगे| 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें