उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ भाषण मुख्यमंत्री हैं-अजय कुमार लल्लू
लखनऊ। विधानसभा उपचुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लखनऊ कैण्ट के कांग्रेस प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह'डीपी' के पक्ष में सड़कों पर पदयात्रा करते हुए जनता से अपील की कि आप सब लोग कांग्रेस उम्मीदवार दिलप्रीत सिंह के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनावें।दिलप्रीत मेरी ही तरह सदन में कैण्ट की आवाज को बुलन्द करेंगे।
इस सिलसिले में नलखेड़ा रोड आजाद नगर आलमबाग तुलसी पार्क के सामने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों से स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित विशाल कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ भाषण मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने जो नारा दिया था- न गुण्डाराज, न भ्रष्टाचार-अबकी बार भाजपा सरकार, यह नारा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। आज लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती, राहजनी जैसी जघन्य घटनाएं पूरे प्रदेश में हो रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ भाषणों में बेहतर कानून व्यवस्था बताने में जुटे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का किसी भी तरह उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा और कैण्ट के चुनाव में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह को जिताने के लिए एकजुट हो चुका है।
इस पदयात्रा एवं बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद गिरीश मिश्रा, पार्षद राजेन्द्र सिंह गप्पू, पार्षद ममता चैधरी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, विश्वविजय सिंह, वीरेन्द्र मदान, कांग्रेस प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह'डी.पी.' सुबोध श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, अशोक सिंह, ओंकारनाथ सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, सम्पूर्णानन्द मिश्र, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, बृजेन्द्र कुमार सिंह, सुशीला शर्मा, मनोज तिवारी, अरशी रजा, इरशाद अली, शाहिद अली, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सुभाष कपूर, संजयवीर लोधी, सिद्धिश्री, बसन्त मेहरोत्रा, सिकन्दर अली आदि कांग्रेसजन सम्मिलित रहे।