एक साथ पांच पार्टीयों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने की प्रेस वार्ता
लखनऊ | राजभवन के समीप आर्यन होटल में एक साथ पांच दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता की | इस प्रेस वार्ता में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रकाश राजभर,जन अधिकार पार्टी, बाबू सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाबू रामपाल,राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रेमचंद प्रजापति,जनता क्रांति पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल सिंह चौहान,भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ बोला हमला |
ओमप्रकाश राजभर ने कहा वर्तमान सरकार गरीब विरोधी है,हम लोगों के कहने का आशय है कि यह सरकार पिछड़े दलित अल्पसंख्यक एवं आदिवासी विरोधी है | 67 वर्षों से पार्टियों ने गरीबी समाप्त करने के नाम पर सिर्फ गरीबों को अपना वोट बैंक बनाया है।