महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
लखनऊ | महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गाँधी प्रतिमा हजरतगंज में संकेतित धरना प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि सभी जनपदों में स्पेशल कोर्ट और हेल्प लाइन बनाए जाएँ | बलात्कारियों को 90 दिन में फांसी हो तथा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए देश मे कठोर कानून बनाये जाएँ |