राज्यपाल से योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी "आप" – महेंद्र सिंह


लखनऊ | उत्तर प्रदेश में व्याप्त जंगलराज के खिलाफ आम आदमी पार्टी 17 दिसंम्बर को राजधानी लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल प्रदर्शन करेगी और उसी दिन राज्यपाल से मुलाकात कर उनसे मांग करेगी कि प्रदेश में व्याप्त जंगलराज के खिलाफ योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाये | प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र  प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में 04 साल, 08 साल,10 साल की बच्चियों के साथ आये दिन गैंग रेप हो रहे है | फर्जी एनकाउन्टर कराकर निर्दोष लोगों की हत्याएं की जा रही है | प्रदेश में जंगलराज चल रहा है | बुलन्दशहर में हाइवे पर माँ-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की घटना हो या फिर उन्नाव में भाजपा विधायक द्वारा किये गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो | प्रदेश के कोने- कोने में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो रहे है | महिलाओं को सुरक्षा और न्याय दिलाने में योगी सरकार नाकामयाब हुई है इसलिय महिला असुरक्षा और जंगलराज के खिलाफ पार्टी के हजारों कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में 17 दिसंबर को बर्लिंगटन चौराहे से लेकर विधानसभा मार्ग होते हुए जीपीओ हजरतगंज तक सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद राज्यपाल महोदया से मुलाकात कर योगी की गुंडा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे |
 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव