उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज यहां राजभवन में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट कर गत 26 नवम्बर, 2019 को संविधान दिवस पर राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गये अभिभाषण पर पारित धन्यवाद प्रस्ताव की प्रति भेंट की।
इसके अलावा विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को आगामी 15 जनवरी से 19 जनवरी तक लखनऊ में होने वाले कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन के सातवें सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें