130 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में सभी को एक साथ लेकर चलना चुनौतियों से भरा है - मुख्यमंत्री


लखनऊ | राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 7वें क्षेत्रीय सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत राष्ट्रमंडल का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारे लोकतंत्र की मूलभावना राष्ट्रमंडल के संसदीय संघ की मूलभावना के अनुरूप है। भारत की एकता एवं अखण्डता- स्वतंत्रता, पंथनिरपेक्षता, भाईचारा, समानता और न्याय में समाहित हैं | अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। भारत में अनेक क्षेत्रों में विविधता पाई जाती है। ऐसे में 130 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में सभी को एक साथ लेकर चलना चुनौतियों से भरा है | हमारे देश ने सर्वसम्मति से तालमेल स्थापित करके अपनी एकता और विविधता को अपनी लोकतांत्रिक प्रणाली में सफलतापूर्वक समायोजित कर लिया है और विश्व में शांति और सौहार्द्र का संदेश भी दिया है | 


जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने निर्वाचन क्षेत्रों, राज्यों, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाना और उन पर चर्चा करना हमारा कर्तव्य है | जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता सदन और लोकतांत्रिक मूल्यों में जनता का विश्वास बनाए रखने और उसे सुदृढ़ करने की होनी चाहिए | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यूपी सरकार की यह प्राथमिकता है कि ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन हो जिनसे समाज के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक लाभ पहुंचे | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें